
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 30 अवैध देशी शराब के पव्वे सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.03.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त पप्पू पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम जीसुखपुर थाना बागवाला एटा को ग्राम जीसुखपुर से समय करीब 22.20 बजे 30 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना बागवाला पर *मु0अ0सं0 58/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- पप्पू पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम जीसुखपुर थाना बागवाला एटा।
बरामदगी-
1- 30 पौवा अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ0नि0 मोरध्वज सिंह
2- का0 शिवा ढाका
3- का0 विजय कुमार