
राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री ट्रायल बैठक 25 मार्च, 03 व 06 अप्रैल को
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 10.04.2021 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आज दिनांक 16.03.2021 को पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण एटा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में इस राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन दिनांक 25.03.2021, 03.04.2021 एवं 06.04.2021 को निश्चित किया गया।
इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन दिनांक 25.03.2021, 03.04.2021 एवं 06.04.2021 को मोटर यह दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण एटा के न्यायालय में किया जाएगा। अतः सभी अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एवं बीमा कंपनियों के अधिवक्तागणों से अपील है कि इन प्री ट्रायल तिथियों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें । जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके।