एक पर हुई एफआईआर तो चार किऐ गऐ सीज, हडकंप

स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी क्लीनिकों व पैथलॉजी लेबों पर की छापामार कार्यवाही , एक पर हुई एफआईआर तो चार किऐ गऐ सीज, हडकंप

( एटा ) जिलाधिकारी डा विभा चहल के निर्देशन एवं सीएमओ डा अरविन्द कुमार गर्ग के नेतृत्व में आज बुधवार को कस्बे के अन्दर फर्जी क्लीनिकों व पैथलॉजी लेबों पर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री एवं डिप्टी सीएमओ डा अभिनव दुबे के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत की गई छापामार कार्यवाही के चलते रवीन्द्र सिहं यादव के द्वारा संचालित पचंनाथ डिजिटल एक्सरे एन्ड पैथोलॉजी लेब के विरुद्ध थाना कोतवाली अलीगंज में एफआईआर दर्ज करायी गयी तो वहीं हिन्द पैथलॉजी व इंडियन पैथलॉजी सहित मां गंगा हॉस्पीटल व डा .उमा सिहं शाक्य के स्वाति क्लीनिक को सीज किया गया है ! आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान कुकुरमुत्तों की भांति नगर में खुले दर्जनों से अधिक झोलाछाप अपने क्लीनिकों के शटर डालकर रफू चक्कर हो लिऐ ! बहराहल आज अलीगंज नगर में अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वालों में हडकंप के हालात देखे गए तो वहीं ड्रग्स इंस्पेक्टर ने भी कई मेडीकल स्टोरों पर छापामार कार्यवाही कर दवा व्यवसायीयों मे हडकंप मचा दिया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks