
जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के नेतृत्व मे iRAD यातायात तथा दुर्घटना मोबाईल ऐप का डेमो कराया गया जिसके अन्तर्गत थानों मे नियुक्त उप निरीक्षक द्वारा सडक दुर्घटना होने पर घटनास्थल पर जाकर मोबाईल ऐप से सूचना ऑनलाइन भरी जा सकती है यह मोबाइल ऐप य़ातायात निदेशालय द्वारा बनाया गया है जिसको पुलिस विभाग,परिवहन विभाग,स्वास्थ विभाग उपयोग करेगे. डेमो के समय NIC कि तरफ से श्री संजय कुमार, श्री आलोक कुमार अग्रवाल, परिवहन विभाग से श्री अभिनव चौधरी व यातायात विभाग से उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार व पुलिस विभाग से कम्पुयुटर ऑपरेटर श्री आलोक कुमार व आरक्षी श्री राहुल गौ़ड मोजूद रहे।