विधायकों ने चार साल में सबसे ज्यादा सड़कों पर खर्च की निधि

विधायकों ने चार साल में सबसे ज्यादा सड़कों पर खर्च की निधि
एटा: चार साल में जनपद के चारों विधायकों ने सबसे ज्यादा सड़कें बनवाने पर जोर दिया। प्रत्येक को 5.5 करोड़ रुपये की निधि ही मिली है। कोरोना के चलते एक साल की निधि का पैसा कोरोना फंड में दे दिया गया। इस तरह तीन साल के पैसे से ही विकास कार्य कराए गए। इनमें से अधिकांश निधि का पैसा खर्च हो चुका है, जबकि कुछ ही शेष बचा है, जिसके लिए विधायकों ने प्रस्ताव दे रखे हैं।

जनपद में सबसे ज्यादा मांग वर्षों से सड़क निर्माण की चली आ रही है। इस बार विधायकों ने अपनी-अपनी निधि से मार्ग बनवाए। विधायकों को एक साल से निधि का पैसा नहीं मिला है। तीन साल में जो पैसा मिला उससे ही विकास कार्य पूरे कराए गए। जलेसर विधानसभा क्षेत्र में स्मृति द्वार बनवाने में काफी पैसा खर्च किया गया, जबकि सड़कों को यहां भी तवज्जो दी गई। शिक्षा को लेकर भी विधायकों ने निधि का पैसा खर्च किया। इसके अलावा स्थानीय जरूरतों को देखते हुए भी रकम खर्च की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks