भटके को मिला खाकी का सहारा, रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

एटा ~ भटके को मिला खाकी का सहारा, थाना जसरथपुर पुलिस के अथक प्रयास से परिवार से बिछड़ा मानसिक अशक्त बालक फिर से मिला अपनों से दिनांक 16.03.2021 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर सुभाष कठेरिया पुलिस बल के साथ अपने थानाक्षेत्र में रात्रि गश्त/पैदल मार्च कर रहे थे, ग्राम नदराला पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया की नजर पैदल अकेले जा रहे एक बालक पर पड़ी, रात्रि का समय होने पर बालक के पास जाकर जब उसका नाम-पता पूछा तो ज्ञात हुआ कि वह बालक मानसिक रूप से अस्वस्थ है, और अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा है। सुनसान जगह एवं रात्रि का समय होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया उसे अपने साथ थाने ले आए। जहां बालक को खाना आदि खिलाकर उपर्युक्त स्थान पर सुला दिया गया। आज प्रातः थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा आसपास के गांवों से संपर्क कर अथक प्रयासों के बाद उक्त बालक के परिजनों का पता लगाया, फिर उसके परिजनों से वार्ता कर उन्हें थाना जसरथपुर पर बुलाया गया, जहां दिनांक 17.03.2021 बालक को उसकी मां श्रीमती दर्शन देवी तथा पिता ग्रीश चंद्र निवासी ग्राम अमोहपुर थाना नयागांव एटा के सकुशल सुपुर्द किया गया। पंद्रह वर्षीय बालक कौशल के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों तथा आमजन द्वारा एटा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks