हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पति सचिन गुप्ता गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस द्वारा कस्बा जैथरा में अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पति सचिन गुप्ता गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा कस्बा जैथरा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या करने की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी युवक पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः*- दिनाँक 15.03.2021 को वादी श्री योगेश गुप्ता पुत्र नत्थूलाल निवासी कस्बा व थाना कलान जनपद शाहजँहापुर द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की बहन शिल्पी गुप्ता उम्र 24 वर्ष की शादी सचिन गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता निवासी मौ0 नेहरूनगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा के साथ करीव 16 माह पूर्व की थी जिसकी दिनाँक 15.03.2021 को उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 117/2021 धारा 323,498ए,304 बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारीः*- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया।जिसपर थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 17.03.2021 को मुकदमा उपरोक्त के आरोपी पति सचिन गुप्ता को उसके मशकन पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. सचिन गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता निवासी मौ0नेहरूनगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. उप निरीक्षक चरन सिंह
  2. हे0का0 482 विनीत कुमार
    3- का0 548 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks