
एटा -थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान व रोड गस्त के दौरान एक नफर अभियुक्त को समय करीव 06.45 बजे 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ फगनौल भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 119/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जीशान पुत्र जफरूद्दीन निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी-
- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम
- का0 देवेन्द्र कुमार
- का0 पवन कुमार