म्यांमार में चीन की 32 फैक्ट्रियों में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, अरबों का हुआ नुकसान

म्यांमार में चीन की 32 फैक्ट्रियों में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, अरबों का हुआ नुकसान

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का समर्थन करना चीन को भारी पड़ता दिख रहा है. चीनी निवेश वाली कुल 32 फैक्ट्रियों पर हमले होने के बाद चीन को नुकसान झेलना पड़ रहा है. लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार की क्रूर सेना की सहायता करने पर अपना गुस्सा चीनी फैक्ट्रियों पर निकाला है.

म्यांमार के शहर यंगून में चीन के निवेश वाली करीब 32 फैक्ट्रियां हैं जिन पर हमले हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने इन फैक्ट्रियों में आगजनी की और साथ ही कई सारी फैक्ट्रियों को लूटा भी. दरअसल, म्यांमार में तख्तापलट के पीछे चीन का हाथ बताया जा रहा है, जो लंबे समय से वहां की लोकतांत्रित सरकार से खुश नहीं था.

म्यांमार में स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, यंगून में चीन कुल 32 फैक्ट्रियों पर हमले में लगभग 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इन फैक्टरियों में काम करने वाले चीन के 2 नागरिक भी घायल हुए हैं. उधर, चीनी विदेश मंत्रालय ने हमले को रोकने और चीनी कर्मचारियों व उद्यमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए म्यांमार की सेना से बात की है. साथ ही चीन ने हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों को दंडित करने को भी कहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks