संसद की स्थायी संसदीय समिति ने की गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की प्रशंसा

संसद की स्थायी संसदीय समिति ने की गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की प्रशंसा

रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में कहा कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले वर्ष जून में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम और साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है.

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा, भारत की सेना निस्संदेह ही राष्ट्र के हितों, संप्रभुता की रक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और देश की एकता के लिए पूरी तरह से समर्पित है. सीमा के दोनों ओर मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर में, सेना ने चुनौतियों का सामना करने में महान साहस का परिचय दिया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks