मुठभेड़ में घायल मांस तस्कर का एक और साथी गिरफ्तार

 

पाकबड़ा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हिस्ट्रीशीटर मांस और पशु तस्कर कासिम उर्फ पेप्सी के एक और साथी तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी वारदात के समय गाय लेकर खड़ा था अैर पुलिस को देखकर भाग गया था।

एसओजी और पाकबड़ा पुलिस की शनिवार देर रात पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। पशु तस्कर स्कूटी से गुरेठा गांव में एक गाय को काटने के लिए पहुंचे थे। मुठभेड़ में अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया चमन का हिस्ट्रीशीटर बदमाश कासिम उर्फ पेप्सी घायल हो गया था। मौके से उसका एक साथी डिलारी के गांव ढकिया पीरू निवासी आजम भी गिरफ्तार हुआ था। जबकि, दो बदमाश वहां से भाग गए थे। पुलिस ने कुल चार पशु और मांस तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया था। एसएचओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिम के एक और साथी तालिब निवासी होली वाला कुआं पाकबड़ा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी तालिब मुठभेड़ स्थल से करीब 200 मीटर दूर गाय लेकर खड़ा था। घायल कासिम उर्फ पेप्सी और आजम उसी गाय को काटने के लिए वहां पहुंचे थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks