अप्रैल के अंत में भारत आएंगे PM बोरिस जॉनसन, ब्रेक्जिट के बाद होगा उनका पहला बड़ा दौरा

अप्रैल के अंत में भारत आएंगे PM बोरिस जॉनसन, ब्रेक्जिट के बाद होगा उनका पहला बड़ा दौरा

UK के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल महीने के अंत में भारत आएंगे. यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद ये उनका पहला बड़ा इंटरनेशल दौरा होगा. इस बात की जानकारी उनके कार्यालय की तरफ से दी गई. बोरिस जॉनसन अपनी इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते होने की बात कही जा रही है. बता दें कि इससे पहले बोरिस जॉनसन भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली आने वाले थे लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस स्ट्रेन के प्रकोप की वजह से उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था.

तब जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर महामारी की स्थिति के कारण अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया था. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. पिछल महीने भारत में नियुक्त किए गए ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बताया था कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की नई दिल्ली की यात्रा के लिए तैयारी की जा रही है. साथ ही, जी 7 और कॉप26 सम्मेलनों के लिए भारत का स्वागत करना तत्काल प्राथमिकताएं हैं. ब्रिटेन ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के कोर्नवाल क्षेत्र में जून में होने वाले जी 7 सम्मेलन में शरीक होने का न्योता दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks