25 डीएम और 4 मंडलायुक्त को कारण बताओ नोटिस

सीयूजी नंबर के फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर सरकार हुई सख्त।

25 डीएम और 4 मंडलायुक्त को कारण बताओ नोटिस।

लखनऊ. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के द्वारा दिये गए अनगिनत दिशा-निर्देशों के बावजूद कई ऐसे कलेक्‍टर और कमिश्‍नर हैं जो सरकारी फोन पर कॉल रिसीव नहीं करते हैं। और इन अधिकारियों पर सख्ती बरतते हुए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने ऐसे 25 जिलाधिकारी और 4 कमिश्‍नर को नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है. वाराणसी, प्रयागराज, बरेली और अयोध्‍या के कमिश्‍नर से सरकारी सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल को प्राप्त न करने के कारणों के बाबत जवाब मांगा गया है. जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्‍यनाथ को कई बार लगातार ऐसी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था कि जिलाधिकारी और कमिश्‍नर सरकारी फोन पर आने वाले कॉल रिसीव नहीं करते हैं. इसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और आयुक्‍त को फोन किया गया था. ज्‍यादातर जिलों के जिलाधिकारी और कमिश्‍नर ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद ऐसे अफसरों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks