पत्रकार पिता के निधन पर दी सामाजिक, राजनीतिक व पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि

पत्रकार पिता के निधन पर दी सामाजिक, राजनीतिक व पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि
मोदीनगर 16 मार्च स्थानीय छाया पब्लिक स्कूल सभागार में प्रेस क्लब, मोदीनगर द्वारा आयोजित शोक सभा में संस्था के उपाध्यक्ष व दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता अनवर खान के पिता बुन्दू खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी ।उनका गत 25 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया था।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरूण वर्मा ने पत्रकार साथी अनवर खान के पिता के निधन पर यहाँ गोविन्दपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल सभागार में स्वर्गीय बुन्दू खान की दिवंगत आत्मा की शांति व उन्हें भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को प्रेस क्लब की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक, नगर के गणमान्य व्यक्ति व पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर शोकाकुल परिवार से पत्रकार अनवर खान उनके छोटे भाई जफर खान, कमर खान, गज़नफर अली खान सहित अनेक सगे संबंधी भी उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से शोक सभा में प्रसिद्ध हॉर्टिकल्चरिस्ट डॉ एनपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्यागी, प्रदेश भाजपा कार्यकारणी समीति सदस्य सतेन्द्र त्यागी, सतीश जैन, स्वदेश जैन, आशीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, व्यापारी नेता अमित गोयल, सचिन खटाना, सपा नेता कालूराम धामा, सपा शहर अध्यक्ष मनीष बंसल, सतेन्द्र तोमर, लीलू सिंह ठेकेदार, छाया पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ अरूण त्यागी, अरूण राघव, भानू गुप्ता, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिनव शर्मा, दिनेश वर्मा, पंकज रुहेला, राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, सतीश चौहान, प्रवीन शर्मा, एसएचओ धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सहित पत्रकारों में सुरेश शर्मा, संजय तिवारी, अनिल वशिष्ठ, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, संदीप चौहान, आकाश शर्मा उर्फ गोल्डी, आकाश चौधरी, विकास त्यागी, शिवदेव, नीरज गुप्ता आदि लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks