पीआईएल तुरंत खारिज की जाए और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हो,इरफान

एटा।माननीय उच्चतम न्यायालय में वसीम रिजवी नाम के एक व्यक्ति द्वारा कुरान ए मजीद से 26 आयतें निकाले जाने के लिए पीआईएल दाखिल की है जिसको लेकर हिंदुस्तान के मुसलमानों में अफरा तफरी का माहौल है शिया समुदाय के उलेमाओं ने वसीम रिजवी को इस्लाम से खारिज करने की बात कही है एटा में सुन्नी मुसलमानों ने इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के बैनर तले जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान वारसी की अध्यक्षता में शहर के बीचोबीच स्थित मेहता पार्क पर करीब 100 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों उलेमाओं हाफिज व संभ्रांत नागरिकों के साथ हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर एक मौन जुलूस निकाला जो घंटाघर शहर कोतवाली हाथी गेट होता हुआ गांधी मार्केट मंगल बाजार से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां जिलाधिकारी महोदय अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को मीडिया कर्मियों तथा इंटेलिजेंस के लोगों के समक्ष महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन दिया जिसके द्वारा मांग की गई कि उक्त पीआईएल तुरंत खारिज की जाए और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध जिन्होंने देश में नफरत फैलाने अराजकता फैलाने बांटने लोगों को तोड़ने की साजिश रची है के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी मोहम्मद इरफान एडवोकेट के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों असरार अहमद वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल जब्बार मोहम्मद फरमान अब्बासी हसीन खान सिद्दीक अहमद आदि के साथ सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम भाइयों के साथ अन्य धर्म प्रेमियों व सौहार्द प्रेमियों चोब सिंह धनगर एडवोकेट जैसे प्रबुद्ध जनों ने अपनी सहभागिता की

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks