
एटा। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे बैंककर्मी – राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत देश मे तमाम बैंककर्मी अपनी कई मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं/ हड़ताल का असर जनपद बहराइच में भी देखने को मिला जहां पर सैकड़ों की संख्या में बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई पड़े/ हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मियों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है इसकी वजह से बैंकिंग व्यवस्था खराब हो रही है/ वर्षों से बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों को हटाया जा रहा है/ वही बैंक कर्मियों की यही मांग है कि सरकार द्वारा लागू किया गया एनपीएस हटाया जाए और पेंशन प्रक्रिया को बहाल की जाए/