शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बने कपिल यादव, महामंत्री कुमुद पांडे-रिपोर्ट,शशांक गुप्ता

शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बने कपिल यादव, महामंत्री कुमुद पांडे

कपिल यादव
कपिल यादव

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की लखनऊ में हुई बैठक मे जनपद बरेली के जिलाध्यक्ष व महामंत्री मनोनीत किए गए। प्रांतीय पदाधिकारियो ने सर्वसम्मति से कपिल यादव को जिलाध्यक्ष व महामंत्री कुमुद केशव पांडे को मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद बरेली मे केपी सिंह के शिक्षक बनने व उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जिसे स्वीकार करते हुए कपिल यादव को बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।कुमुद् केशव पांडे इसके साथ ही उनसे अपेक्षा भी की गई है कि संगठन को मजबूत बनाने व गति प्रदान करेगे। उनके मनोनयन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, उप महामंत्री रमेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए जिले मे संगठन की कार्यकारणी गठित करेंगे। इसके अलावा उनके मनोनयन पर शिक्षामित्रों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कपिल यादव मजबूती के साथ शिक्षामित्रों की समस्याओं को उठाएंगे। कपिल यादव ने कहा कि जिले मे शिक्षामित्र संघ के संगठन को मजबूत करने का क्रम शुरू होगा। हर शिक्षामित्र का सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षामित्र के हित की लड़ाई को लेकर संघर्ष प्राथमिकता पर रहेगा। नवनियुक्त जिला महामंत्री कुमुद पांडे ने कहा कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का कोशिश करूंगा। नए सिरे से संगठन को मजबूती दी जाएगी। इस मौके पर रत्नाकर दीक्षित, गिरीश यादव, सुशील यादव, देवसी प्रसाद यादव, अरविंद वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पांडे, अनिल गंगवार, विनीत चौबे सहित सैकड़ो शिक्षामित्रो ने बधाई दी।।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks