
*#Lucknow…* *भाजपा कार्यसमिति का बड़ा फैसला* *पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या उसके परिवार का सदस्य नहीं लड़ेगा पंचायत चुनाव* भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या उसके परिवार का सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा। अगर वह पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनता है तो उसे पद का मोह छोड़ना पड़ेगा। बैठक में पंचायत चुनाव व प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई और तय किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जनता से समर्थन मांगेंगे। *