
जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस 16 मार्च को
एटा। एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 16 मार्च को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम डा0 विभा चहल, एसएसपी सुनील कुमार सिंह एटा सदर तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र तहसील जलेसर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार अलीगंज तहसील में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को निस्तारित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन के अनुसार किया जाएगा।