
पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निधौली कला विकासखंड के ग्राम भूपालपुर में शिविर का हुआ आयोजन
एटा। पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड निधौलीकला क्षेत्र के ग्राम भूपालपुर बमनई में एक दिवसीय पशुपालन गोष्ठी, शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ गौमाता का पूजन विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तदोपरांत गोष्ठी का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
शिविर में पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए डॉ0 आर0 के0 शर्मा ने आय बढ़ाने के टिप्स मौजूद पशुपालकों को देते हुए संतुलित पशु आहार, कृम नाशक दवा का उपयोग एवं पशुओं के बच्चों को बचाने पर बल दिया। इस दौरान पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, गर्मी के लक्षण नस्ल सुधार आदि की जानकारी शिविर में मुख्य पशु चिकित्सधिकारी ड़ा एसपी सिंह ने देते हुए पशुओं का बीमा एवं सेक्स शोर्टेड सीमन से अपने गोवंश को गर्भित कराने की सलाह दी।
मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश द्वारा पशुपालकों को अपने पशुओं को टेग कराने एवं बीमित करने की सलाह दी गई जिससे क़ीमती पशुधन के कालकलवित होने की दशा में भरपाई हो सके। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने सरकार द्वारा किसानो के हित के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने विभाग को केम्प आयोजित करने पर धन्यवाद देते हुए पशुपालकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की। केम्प का संचालन ड़ा आरके शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष नव रत्न सिंह, ग्राम प्रधान डॉ0 पुष्पेंद्र सिंह, डॉ0 हरी सिंह, डॉ0 मनीष मिश्रा, डॉ0 सचिन गोयल, डॉ0 अरुण प्रभाकर सहित अन्य चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी, फ़ार्मसिस्ट, पेरावेट, भारी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे। शिविर के दौरान 453 पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।