कानपुर में सात साल के मासूम से अश्लीलता का मामला सामने आया

सात साल के मासूम से अश्लीलता।

एचएएल के इंजीनियर ने की अश्लीलता

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

कानपुर में सात साल के मासूम से अश्लीलता का मामला सामने आया.बच्चे के साथ एचएएल के इंजीनियर ने अश्लीलता की. जानकारी होने पर बच्चे के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी.जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया.

मामला हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का है.जहां रहने वाला अनिल पांडेय प्रयागराज में एचएएल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है. छुट्टी पर वह प्रयागराज से घर लौटा था. उसने दोपहर में पड़ोसी के सात साल के बच्चे से पानी मंगवाया.जब बच्चा पानी लेकर उसके घर गया तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लीलता की। कुछ देर बाद उसके पिता वहां पहुंचे तो बच्चा बीस रुपये का नोट हाथ में लेकर बाहर निकला. पिता के पूछने पर उसने इंजीनियर की करतूत बताई. इसके बाद बवाल शुरू हो गया.
इलाकाई लोगों ने इंजीनियर को जमकर पीटा.मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इंजीनियर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के अधिकारी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks