
जलेसर ( एटा ) जिलाधिकारी डा. विभा चहल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविन्द कुमार गर्ग के नेतृत्व में आज रविवार को कस्बे के अन्दर एसडीएम एस. पी . वर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा. अभिनव दुबे व अधिकारियों की टीम ने फर्जी क्लीनिकों व नर्सिंग होम एवं हॉस्पीटलों पर छापामार कार्यवाही करते हुए जनता क्लीनिक व डा. जीवेश नदंन हॉस्पीटल एवं प्रांशू हॉस्पीटल व राधेक्रष्णा हॉस्पीटल को सीज करते हुए उन्हें अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने का नोटिस प्राप्त कराते हुऐ शीघ्र जबाव देने के निर्देश दिए हैं ! अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. अभिनव दुबे ने कहा है कि यदि समयानुसार उपरोक्त सीज किऐ गए हॉस्पीटल्स के संचालको द्वारा संचालन संबंधी मूल अभिलेखों को नहीं दिखाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करायी जाऐगी ! बताते चलें कि जिलाधिकारी डा. विभा चहल ने जिले में कुकुरमुत्तों की भांति मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत कराऐ बिना संचालित किऐ गए नर्सिंग होम व हॉस्पीटल, क्लीनिक आदि को तत्काल बन्द कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिऐ हैं एवं यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों में पंजीकृत चिकित्सकों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति चिकित्सीय कार्य करते पाया जावे तो उस संस्थान के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जावे ! बहराहल आज जलेसर कस्बे में हुई छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वाले लोगों में हडकंप के हालात देखे गए तथा चार लोग ही टीम की गिरफ्त में आ पाऐ शेष झोलाछाप चिकित्सक अपने अपने क्लीनिकों के शटर डालकर फरार हो गऐ !