पटहेरवा, कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मी तेज है। अब भाजपा ने गांव-गांव रुख कर लिया है ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण शामिल रहेंगे और उन्हें सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शनिवार करमैनी गांव में चौपाल लगाई जिसमे भाजपा कार्यकर्ता ने कहा की गांव-गांव लगने वाली चौपाल में मुख्यअथिति पूर्व क्षेत्रिय मंत्री अजय तिवारी ने ग्रामीणों से संपर्क करने की जिम्मेदारी से निर्वाह करे, और निर्देश दिए कि कार्यक्रम सार्वजनिक स्थल पर ही कराये ।

सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ समितियों अध्यक्ष, सदस्य, गांव में निवास करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता चौपाल में मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को भी चौपाल में बुलाया गया। कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया । चौपाल के पश्चात गांव में भ्रमण कर पत्रक वितरित किए । चौपालों को सफल बनाने लिए

कार्यकर्ताओं ने घर-घर लोगों से पिछले एक सप्ताह में संपर्क किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित होगी।इस चौपाल में रामसागर कुशवाहा, विनोद सिंह राजपूत पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, अवधेश राय किसान मोर्चा मंत्री, राम नरेश गुप्ता, अरविन्द सिह, बूथ अध्यक्ष एव ग्राम संयोजक महंथ सिह नन्दलाल गोंड, कमरूद्दीन अन्सारी,तौहीद आलम, वकील अहमद, आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Post Views: 8