
एटा,14 मार्च।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शांति नगर पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि उ.प्र. मे योगी आदित्यनाथ महाराज जी व केन्द्र सरकार द्वारा वहुत ही सराहनीय कार्य किये जा रहे लेकिन कुछ विरोधी तथा कुछ तथाकथित अधिकारी अधिकारी सरकार को फेल करने तथा बदनाम करने मे जुटे हुए है।तथा जनता को गुमराह करके भडकाने का कार्य कर रहे है, तथा केन्द्र सरकार के अच्छे कार्य को कोई नही कह रहा है जैसे 370,35A, तथा तीन तलाक को खत्म करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया।वही उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी जी ने उ.प्र को भयमुक्त तथा सुरक्षा की दृष्टि से कई योजनाएं चला रखीहै,जैसेऐटीरोमियो,भूमाफियाओं,आदि के लिए लेकिन कुछ तथाकथित अधिकारी इस कार्य मे रूचि न ले सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे है।कुछ अधिकारी आज भी पुरानी सरकार की मानसिकता पर कार्य कर रहे है।जो पिछली सरकारों मे माननीयो की चापलूसी करके जमे रहे तथा अव भा.जा.पा.के माननीयो की चापलूसी करके एक ही स्थान पर 10-10बर्षों से जमे हुए है।इस बात को कईवार अखबार के माध्यम से बताया जा चुका है।लेकिन इस ओर कोई भी माननीय धयान नही दे रहे है जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनावों मे सरकार को भुगतना होगा।
श्री चौहान ने कहाँ कि उ.प्र.सरकार को उन अधिकारियों पर भी नजर डालनी चाहिए जो एक ही जगह पर 10-10बर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए है,जिनका जिले के जिले मे भी आज तक स्थानांतरण नही हुआ ऐसे लोग हर विभाग मे है, जिनकी जडें बरगद के पेड की तरह है जोकि भा.जा.पा.सरकार का कार्यकाल भी पूर्ण करने जा रहे है लेकिन ऐसे लोग वही पर जमे हुए है। अगर इस और सरकार ने ध्यान नही दिया तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव 2022मे दिखाई देगा।
वैठक मे,अभिषेक भदौरिया, अभिनव मिश्रा, विक्रम प्रताप सिंह,राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार, जितेन्द्र लोधी ,आदि उपस्थित थे।