03 अभियुक्त जुआ खेलते हुये गिरफ्तार, 1200 रूपये व 52 तास के पत्ते बरामद

*एटा*~ *थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 03 अभियुक्त जुआ खेलते हुये गिरफ्तार, 1200 रूपये व 52 तास के पत्ते बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 11.05.2020 को जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों को 1200 रूपये व 52 तास पत्ते के साथ मुन्नालाल की ट्यूवैल ग्राम हरसिंहपुर थाना जसरथपुर एटा से जुआ खेलते हुये तथा धारा 144 व महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1. ननकू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना जसरथपुर एटा 2.योगेश पुत्र राम नरायन निवासी उपरोक्त
3. विजयकान्त पुत्र सत्यप्रकाश निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी-*
1200 रुपए, 52 तास के पत्ते।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks