
निर्धन बच्चों को रहता है दूध वाले अंकल का इंतजार
भारत एक विशाल विकासशील देश है परंतु कुपोषण की अंक तालिका में पड़ोसी देशों से भी पीछे है, इसी राष्ट्रव्यापी समस्या निवारण हेतु सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल लगभग एक साल से प्रयास कर रही है, प्रयास बहुत छोटा है पर हौसले बुलंद है। संस्था सड़क किनारे रह रहे निर्धन बच्चों को प्रत्येक दूसरे तथा चौथे रविवार पोषक आहार वितरित करती है। संस्था की इस भारत माता बाल पोषण योजना के लिए आर्थिक मदद संस्था के सदस्य ही करते है, आज 14 मार्च को भी लहर की देवी पर लगभग 50 बच्चों को जितना वो पी सकते दूध पिलाया गया तथा शरबती गेहूं की दलिया दिया गया जिसका सेवन करने से बच्चो में कच्छ हद तक सेहत में सुधार हुआ है।
संस्था को इसी बस्ती में महेश नाम का 45 वर्षीय दृष्टिहीन व्यक्ति मिला जिसकी पत्नी का देहांत हो चुका एक 8 वर्ष की बेटी भी ही महेश की, संस्था अब प्रयास करेगी महेश की आंखों की रोशनी वापस लाने की, संस्था पहले ही महेश को महीने का राशन हर माह दान करती है और बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी ले चुकी है। आज के कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मिथलेश बाजपेई, अभय अग्रवाल, कनिका जैन, जीतेश नौगरिया, आदि उपस्थित रहे। संस्था झांसी नगरवासियों से सहयोग का निवेदन करती है।