
Etah,समाजवादी पार्टी के क़ौमी सदर और सूबे के साबिक़ वज़ीरे आला जनाब अखलेश यादव कासगंज मे किसान महापंचायत को ख़िताब करने के बाद हमारे साथ सय्यद मुहम्मद अफ़ज़ल को ख़िराजे अक़ीदत पेश करने मारहरा की आलमी शोहरत याफ़्ता दरगाह खानकाहें बरकातिया पुहंचे वहां पर उन्होंने डॉक्टर सय्यद अमीन मियां क़ादरी सय्यद मुहम्मद अशरफ़ और सय्यद नजीब हैदर और सय्यद अमान मियां से मिलकर अपने रंजो ग़म का इज़हार किया दरगाह शरीफ़ मे साहिबुल बरकात सय्यद शाह बरकत उल्लाह के मज़ार पर फूलों की चादर पेश की मारहरा क़स्बे मे जगह जगह पर उनका गुलपोषी से इस्तक़बाल किया गया और ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए
इस मौके पर बदायूं के साबिक़ लोक सभा के मेंबर धर्मेंद्र यादव राजपाल कश्यप कुंवर देवेंद्र सिंह यादव जुगेंद्र सिंह यादव अमित गौरव यादव टीटू सीटू अशरफ़ हुसैन भूपेंद्र प्रजापति वगेरा मौजूद थे