तीन बच्चों की मां सातवीं कक्षा के छात्र के साथ हुई फुर्र , मचा हड़कंप

यूपी : तीन बच्चों की मां सातवीं कक्षा के छात्र के साथ हुई फुर्र , मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां सातवीं कक्षा के साथ फरार हो गई। लड़के के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे। लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्‍चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हल्ला मच गया। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया।

काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांववालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks