हाथरस में दस और अलीगढ़ में एक कोरोना संक्रमित मिला, दोनों जिलों में 79 हुए मरीज
अलीगढ़ । : हाथरस के मुख्य इलाके सीकनापान गली के एक परिवार के दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इस परिवार के एक वृद्ध कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं,अलीगढ़ के राठी हॉस्पीटल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग ने हॉस्पीटल को बंद करा दिया है।
60 फीसद कोरोना संक्रमितों की उम्र 30 से ज्यादा
कोरोना…। ऐसा वायरस जिसकी दहशत अब हर किसी को है। उम्र कितनी भी हो, जरा सी लापरवाही इस वायरस की चपेट में ला सकती है। अलीगढ़ में रविवार तक 58 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 60 फीसद से ज्यादा मरीज 30 की उम्र से ज्यादा वाले हैं। इनमें 20 फीसद मरीजों की उम्र 30 से 40 वर्ष पाई गई। 20 फीसद मरीज 41 से अधिक उम्र वाले रहे। इस तरह 40 फीसद मरीजों की उम्र 30 साल से कम रही। मतलब साफ है। यह वायरस किसी आयु वर्ग तक सीमित नहीं रहता। लापरवाही से इसे फैलने का मौका मिल जाता है। बचाव के लिए जरूरत सचेत रहने की है। अब तक जिले के कुछ इलाकों में फैले इस वायरस पर प्रस्तुत है विनोद भारती की रिपोर्ट…
…बढ़ती चली गई संक्रमितों की संख्या
-9 अप्रैल को मिला था पहले संक्रमित
-58 संक्रमित अब तक मिल चुके हैं
-11 इलाकों के हैं संक्रमित
04-जमाती शामिल हैं संक्रमितों में
03 मरीजों की अब तक हो चुकी है मौत
-12 मरीज ठीक होकर घर चले गए
-13 संक्रमितों की निगेटिव आ चुकी है रिपोर्ट
-02 हॉटस्पॉट इलाके हैं शहर में, सराय हकीम और उस्मान पाड़ा।
मरीजों का आयुवार विवरण
आयु, मरीज
5 से 10 वर्ष, 3
11 से 20 वर्ष, 8
21 से 30 वर्ष, 14
31 से 40, 11
41 से 50, 10
51 से 60, 09
61 से 70, 3
कब कितने मिले मरीज
दिनांक, मरीज, कुल
9 अप्रैल, 1, 1,
20 अप्रैल, 2, 3
21 अप्रैल, 1,4
22 अप्रैल, 2, 6
23 अप्रैल, 2, 8
24 अप्रैल, 1,9
25 अप्रैल, 3,12
26 अप्रैल, 5, 17
27 अप्रैल, 7, 24
28 अप्रैल, 1, 25
29 अप्रैल, 9, 34
30 अप्रैल, 2, 36
01 मई, 1, 36
02 मई, 6, 42
03 मई, 1, 43
04 मई, 0, 43
05 मई, 1, 44
06 मई, 6, 50
07 मई, 4, 54
08 मई, 0, 54
09 मई, 02, 56
10 मई, 03, 59
11 मई, 01,60
कहां कितने मरीज भर्ती
-26 मरीज हरदुआगंज कोरोना अस्पताल
-8 मरीज मेडिकल कॉलेज
-13 मरीज अतरौली अस्पताल
यह हैं सरकारी इंतजाम
-04 लेबल-वन के कोरोना अस्पताल
-01 लेबल टू का कोरोना अस्पताल
-01 लेबल थ्री का कोरोना अस्पताल (मेडिकल कॉलेज)
-04 टीमें ले रहीं संदिग्ध मरीजों की सैंपल
-10 टीम सर्विलांस के लिए
-2347 लोगों के लिए गए सैंपल
-212 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग
-3 क्वारंटाइन सेंटर: छेरत मेडिकल कॉलेज, एसीएन कॉलेज (छेरत), जेडी हॉस्पिटल
ये हैं वायरस के लक्षण
– खांसी, बुखार, थकान, सांस लेने में तकलीफ, कफ, मांसपेशी व सिर में दर्द, स्वाद-गंध की पहचान न होना, गले में खरास, चेहरा या होठ नीला पडऩा।
ऐसे करें बचाव
– शारीरिक दूरी का करें पालन
-हाथ साफ न होने पर आंख, नाक व मुंह को न छुएं।
– लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलें।
– बीमार होने पर खुद को घर के अन्य सदस्यों से अलग कर दें।
– नियमित रूप से अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर या साबुन से 20 सेकंड हाथ जरूर धोएं।
– घर से बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क, रूमाल या अन्य कपड़ा जरूर लगाएं।
– खांसने-छींकने पर डिस्पोजल टिश्यू पेपर या कोहनी को मोड़कर नाक व मुंह को ढकें।
– भीड़भाड़ वाली जगह पर खरीददारी करने न जाएं।
खुद के संक्रमित होने का शक हो तो…
– खुद से कोई दवा न खाएं।
— खुद को अलग कमरें क्वारंटाइन कर लें, दूसरे सदस्यों से दूर रहें।
– मास्क व गिलव्स पहन लें।
– इलाज के लिए निजी डॉक्टर, फार्मेसी व अस्पताल न जाएं।
– नजदीकी स्वास्थ्य इकाई के कर्मचारी या कंट्रोल रूम को मोबाइल पर सूचना दें।
– स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें।
खूब पानी पीएं
अलीगढ़ के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुएब अंसारी का कहना है कि 30-40 की उम्र के बाद व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। बैक्टीरिया व वायरस का संक्रमण जल्दी हो जाती है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पोषक आहार लें, खूब पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा नहीं कह सकते कि किशोर व युवाओं को संक्रमण नहीं होगा। सावधानी सभी को बरतनी होगी।