पत्रकारों पर हुए हमले की होगी जांच, अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

पत्रकारों पर हुए हमले की होगी जांच, अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की जांच के आदेश मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने पुलिस को दे दिए हैं. मुरादाबाद के पत्रकारों ने मीटिंग कर बृहस्पतिवार को हुई घटना की निंदा करते हुए आक्रोश जाहिर किया. पत्रकारों ने मुरादाबाद के एसएसपी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया है. अखिलेश यादव पर पत्रकारों को प्रेसवार्ता में बुलाकर उनपर हमला कराने और बंधक बनाने के आरोप लगे हैं.

मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जो प्रार्थना पत्र दिया गया है उस पर पुलिस तुरंत जांच करेगी और इस मामले में आईजी रेंज से बात कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुरादाबाद में बृहस्पतिवार को पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर यूपी के कई जिलों में पत्रकारों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन देकर अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. राजनीतक दलों से भी इस मामले में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks