यशपाल सैनी दोबारा चुने गए प्रदेश अध्यक्ष-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

यशपाल सैनी दोबारा चुने गए प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षक संघ की मुजफराबाद इकाई ने किया जोरदार स्वागत…*_
(सहारनपुर)*_
_उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मुजफ्फराबाद की बैठक ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कला में समपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर यशपाल सिंह सैनी का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर और फूल माला पहनाकर उनका सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह सैनी व अब्दुल खालिक प्रदेश पदाधिकारी का स्वागत किया गया।_
_*इस दौरान ब्लॉक स्तरीय* मीटिंग में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा द्वारा शिक्षकों के प्रमोशन व पुरानी पेंशन बहाली, अंग्रेजी विद्यालय में शिक्षकों की वापसी व संगठन को मजबूत बनाने हेतु प्रस्ताव रखे गए तथा वर्ष 2020 के लिए रिटायर हुए सम्मानित शिक्षकों का विदाई समारोह कराने पर भी विचार किया गया।_
_*बैठक में मुख्य रूप से* प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह सैनी, अब्दुल खालिक, मुनव्वर सुल्ताना, ब्लॉक मंत्री मुकेश दत्त, कोषाध्यक्ष पुनीत अरोरा, भोपाल सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, नीरज कुमार कांबोज, जॉनी सैनी आदि शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए शपथ ली।_

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks