मुरादाबाद कांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो एबीपीएसएस उतरेगी सड़क पर: अजय प्रताप*
लखनऊ। कल मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ जो हरकतें की गई वह लोकतंत्र के लिए घातक है, पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ अगर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
मुरादाबाद की घटना को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग किया है।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है की एक राजनीतिक दल का मुखिया अपने सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों को ललकार कर पत्रकारों को पिटवा रहा है यह घटना लोकतंत्र के लिए कलंक ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए घातक भी है।
श्री सिंह ने कहा है कि जो मुलायम सिंह यादव पत्रकारों के लिए हमेशा आवाज बनते थे उन्हीं के सुपुत्र अखिलेश जी ललकार कर पत्रकारों को पिटवा रहे हैं शर्मनाक यह बेहद शर्मनाक है अखिलेश यादव से ऐसी आशा नहीं थी।
श्री सिंह ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुरादाबाद में पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सड़क पर उतरेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।