हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया के अंतिम प्रकाशन पर लगाई रोक
लखनऊ: यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी ख़बर सामने आई है। हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद यूपी में पंचायत चुनाव पर ब्रेक लग सकता है।
अजय कुमार बनाम राज्य सरकार जनहित याचिका में आये फैसले के बाद प्रदेश में घोषित पंचायत चुनाव में कुछ ब्रेक लग सकता है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने भी इस सम्बंध में पत्र जारी कर जानकारी सार्वजनिक की है। जारी आदेश के मुताबिक हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण एवं आवंटन कार्रवाई रोकी गयी है, जिस पर उत्तरप्रदेश सरकार सोमवार को जवाब दाखिल करेगी।।