कोतवाली देहात इंपेक्टर व हेड मोहर्रिर शराब के खेल में सस्पेंड-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

एटा कोतवाली देहात इंपेक्टर व हेड मोहर्रिर शराब के खेल में सस्पेंड

अलीगढ मन्डल के कमिश्नर गौरव दयाल व डीआईजी के निर्देशन में एटा जिलाधिकारी डा. विभा चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का धमाकेदार बड़ा एक्शन। किया कोतवाली देहात थाने का किया अचानक निरीक्षण मिली चारो तरफ खामियां ही खामियां।

जिलाधिकारी व एसएसपी ने उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाली देहात के अन्दर पकडी गयी अवैध शराब की तलाशी के लिए करवाई छापामार कार्यवाही । भारी मात्रा में स्टॉक के अतिरिक्त मिली अवैध शराब जो भृष्टाचार/अवैध धंधे की ओर इशारा करती है।

भ्रष्टाचार के इस प्रकरण में फंसे प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेशपाल सिहं व हेड मोहर्रिर रिसाल सिहं के विरुद्ध एसएसआई नारायण दत्त तिवारी ने करायी FIR, प्रभारी निरीक्षक सहित हैड मुहर्रिर हुऐ सस्पेन्ड, अलीगढ के अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार करेगें प्रकरण की जांच ।

आपको बताते चले प्रभारी निरीक्षक तीन सालों से एटा के कई थानों में थानाध्यक्ष रहे है और शराब पकड़ने में महारथ हांसिल की है इसी बीच अलीगढ़ तबादला हो गया और अलीगढ़ के मलाईदार थाना देहली गेट प्रभारी निरीक्षक बने लेकिन वहां अच्छा नहीं लगा? शराब माफियाओ का काम नहीं चल रहा था तो प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश पाल सिंह को 6 माह के कार्यकाल बाद ही पुनः एटा ले आये, और एक साल से कोतवाली देहात का चार्ज सम्हाले हुए अपने काम को अंजाम देने लगे । जिले में शराब का कारोबार कुटीर उधोग का रूप ले चुका है माफिया इस धंधे में दिन दुनी रात चहुगुनी तरक्की कर रहे है।

प्रेस वार्ता में डीएम व एसएसपी ने कहा कि जिले के अन्य थानों की भी करायी जाऐगी अचानक चैकिगं ।

उच्चाधिकारियों की इस धमाकेदार बड़ी कार्यवाही से पुलिस विभाग में महाहडकंप मच गया है। जिलाधिकारी एटा की चारो तरफ इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks