एटा नगर पालिका परिषद में 196 सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारी को तत्काल बिना नोटिस जारी किए निकाल दिया गया

एटा नगर पालिका परिषद में 196 सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारी को तत्काल बिना नोटिस जारी किए निकाल दिया गया
इस संबंध में एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ विनीत पाराशर बाल्मीकि ने एटा जिला अधिकारी को दिए गए पत्र में कहा एटा नगर पालिका परिषद में और भी लोग सेवा प्रदाता में काम कर रहे हैं नगर पालिका के अध्यक्ष एवं नगर पालिका ईओ द्वारा 196 कर्मचारियों को शासन द्वारा बजट नहीं है यह कह कर हटा दिया लेकिन और भी सेवा प्रदाता कर्मचारी लगे हुए हैं जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर सुपरवाइजर स्कूल में ड्राइवर के लिए बजट कहां से आ रहा है यह सीधा सीधा जातिवाद को दर्शाता है और एटा में 43 सफाई कर्मचारी बैकलॉग के हैं जो सफाई का काम बिल्कुल नहीं कर रहे हैं
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विकास अटल ने कहा एटा नगर पालिका ईओ और चेयरमैन इस पर खामोश है और जो कर्मचारी सफाई का काम कर रहे हैं उनको हटा दिया है हम जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं तत्काल इन सभी को बहाल किया जाए और 4 महीने का इनकम रुका हुआ वेतन इन सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाए और 3 साल का पीएफ जो नगरपालिका पर बकाया है उसको भी दिया जाए अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम आंदोलन करेंगे
इस अवसर पर एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी महासचिव अमित हरियल रमेश चंद्र अटवरिया चंद्रकांत गांधी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks