
स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- कोरोना वैक्सीन की कीमत और कम होगी, 200 रुपये से भी कम होगा रेट
कोरोना महामारी के बीच देश में वैक्सीनेशन का काम भी जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमने कोरोना वैक्सीन की कीमतों पर फिर से बातचीत की है. अब वैक्सीन की कीमत काफी कम है. यह कीमत 200 रुपये से भी कम होगी.
देश में कोरोना स्थिति की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि वैक्सीन की कीमत अब 200 रुपये से भी कम होगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है.
बता दें कि भारतीय वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की कीमत कुल 250 रुपये प्रति डोज रखी गई है. जिनमें 150 रुपये वैक्सीन की कीमत और 100 रुपये सर्विस चार्ज है. इस कीमत पर भारत में प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है.