16 साल की किशोरी के साथ सात लोगों ने छह महीने तक लगातार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार

भिवानी (हरियाणा): जिले में 16 साल की किशोरी के साथ सात लोगों ने छह महीने तक लगातार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया. इससे वह गर्भवती हो गई. सात आरोपियों में बाप-बेटे भी हैं, जबकि दो की उम्र 50 साल से अधिक है. पुलिस ने बताया कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद पूरा मामला सामने आया और पीड़िता के पिता ने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी.

बवानी खेड़ा थाने के एसएचओ रविन्दर कुमार ने बताया, ”दो आरोपियों की उम्र 50 से ज्यादा है जबकि अन्य 30 से 35 साल के हैं.” उन्होंने कहा, ”किशोरी कितने महीने की गर्भवती है, यह पता लगाने के लिए उसका अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है.”

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों में एक पिता-पुत्र भी हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks