
कासगंज में 13 मार्च को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर आज मार्च को समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस विलराम गेट कासगंज पर महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और (MLC) राजपाल कश्यप व पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व मे सभी नेता और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली गई और 13 मार्च को बारह पत्थर मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में आने वाले मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महानदल केशव देव मौर्य की रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया और पूर्व सांसद कुं देवेन्द्र सिंह यादव ने सभी लोगों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान, नौजवान,बेरोजगार, महिलाओं,व्यापारियों, के बीच जाये और उन लोगों को रैली में लाए और किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो बेझिझक बताएं और उसकी सभी जरूरत पूरी की जायेगी ।।