
———-महाशिवरात्रि—————–
जलेसर—पटना पक्षी बाहर शिव मंदिर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
●शिव मंदिर में गूंजते रहे बम बम भोले के जयकारें
●कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने किये दर्शन
●एसडीएम और सीओ सहित पुलिस फोर्स रहे मौजूद
●महिलाओ ने पूजा-अर्चना कर मांगी मनत
एटा जनपद के तहसील जलेसर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है पटना पक्षी विहार । महाभारत कालीन पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर पटना पक्षी विहार पर महा शिवरात्रि पर सैकड़ों कावड़िए गंगाजल चढ़ाने पहुंचते हैं ।यहां लगने वाले मेले मैं शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है । ऐसी मान्यता है इस मंदिर में आने वाले शिव भक्तों की हर इच्छा पूर्ण होती है , मान्यता के अनुसार महाभारत काल में श्री कृष्ण ने मंदिर परिसर की विशाल झील में मौजूद दैत्य को मार गिराया था और रुक्मणी से शादी रचाई थी । भगवान श्री कृष्ण के विवाह करने के बाद से ही यहां मेले का आयोजन चला आ रहा है पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल खजूर के पेड़ों की झाड़ी एवं 50 एकड़ की झील अद्वितीय दृश्य उत्पन्न करती है महाशिवरात्रि पर गत वर्ष पर लगे मेले पर जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर जानकी स्थित भी उत्पन्न हो जाती है श्रद्धा एवं भक्ति के चलते गोद में आ जाती है शिवलिंग । पटना पक्षी बिहार पर्यटक स्थल महादेव मंदिर पर शिवलिंग विशाल काल है मान्यता है कि जिसके हृदय में सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति होती है शिवलिंग उसके हाथों की पकड़ में आ जाती है। वही अभिमानी पर काफी प्रयासों के बाद भी करने के शिवलिंग उनके हाथों में नहीं आती। जलेसर में श्रद्धा और जोश के साथ शिवरात्रि के पर्व पर भक्तों का शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। इस मौके पर शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे थे। शिव बारत में शिवभक्त शामिल हो कर भोलेनाथ के बम बम भोले के जयकारें लागये। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिवलिंग का दर्शन पूजन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवाधिदेव महादेव ऐसे साधकों की हर कामना पूरी करते हैं। उन्हें शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है । यहीं कारण है कि शास्त्रों में शिवरात्रि पर व्रत एवं शिव पूजन विशेष महत्व दिया गया है।
जलेसर एसडीएम और सीओ सहित पुलिस फोर्स रहे मौजूद—
एटा जलेसर तहसील क्षेत्र के अंन्तर्गत गांव पटना पक्षी बाहर शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं जलेसर एसडीएम एसपी वर्मा सीओ देव आनंद सहित भारी संख्या पुलिस फोर्स लगाया गया तथा पैनी नजर रही। भक्तों को आना गबन करते रहे भक्तों की शिवलिंग और शिव प्राचीन मंदिर शिव भक्तों का लगा रहा जन सैलाब। प्रशासन की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच में भक्तों को दर्शन कराए।