आप पत्रकार नही दलाल हो,आप को जेल भेज दूँगापुलिस अधीक्षक देवरिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार पत्रकारों से सही तरीके से पेश आने का फरमान अपने मातहतों को जारी करते रहते हैं डीजीपी उत्तर प्रदेश बकायदा हर जिले के सभी पुलिस अधीक्षक को शासनादेश के तहत यह सुनिश्चित करने को कहते हैं कि किसी भी दशा में पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए।उनके कार्यों की सराहना करें,उनका सहयोग करे और उनके साथ शालीनता से पेश आएं लेकिन देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्रा अपने आप को मुख्यमंत्री और डीजीपी से ऊपर समझते हैं जो पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा में बात करते हैं पत्रकारों को दलाल कहते हैं और फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का है जहां पर पुलिस अधीक्षक से एक खबर के बारे में जानकारी को लेकर पत्रकारों का एक दल पुलिस अधीक्षक देवरिया से मिलने उनके ऑफिस पहुंचा जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों के साथ अपने मातहत अधिकारियों के सामने अभद्रता की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को दलाल और अन्य अपमानजनक शब्दों द्वारा नवाजा गया, जिसका वीडियो किसी के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर मीडिया कर्मियों के बीच काफी रोष है अगर पुलिस अधीक्षक देवरिया सार्वजनिक रूप से अपने इस कृत्य की पत्रकारों से माफी नहीं मांगते हैं तो पत्रकार बंधु पुलिस अधीक्षक देवरिया के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks