दूल्हा बने भोलेनाथ के अदभुत श्रृंगार की आरती ।
जगह-जगह भक्तों द्वारा फूल बरसाए गए

दूल्हा बने भोलेनाथ के अदभुत श्रृंगार की आरती ।
जगह-जगह भक्तों द्वारा फूल बरसाए गए

आगरा । महाशिवरात्रि महोत्सव विल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर भक्त मंडल के तत्वाधान में आज धूमधाम के साथ शिव बारात कमला नगर क्षेत्र से महापौर नवीन जैन , विधायक परसोत्तम खंडेलवाल एवं राजीव जयराम , द्वारा दीप प्रज्जवलित करने के पश्चात बहुत ही सुंदर झांकियों को हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया । कमला नगर क्षेत्र से बरात साईं मंदिर कमला नगर से प्रारंभ होकर कपड़ा मंदिर बलकेश्वर चौराहा होते हुए बलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। भोले बाबा की शिव बारात में सब प्रथम गणेश जी महाराज पंचमुखी हनुमान जी राधा कृष्ण देवी जी श्री बांके बिहारी जी खाटू श्याम जी बाबा, बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर मधुर बैंड बाजों की धुन पर सभी भक्तों जय शिव जय शिव जयकारों के साथ आकर्षक झांकियों पर मार्गो पर भक्तों द्वारा फूल बरसाए जा रहे थे शिव बारात का जगह-जगह स्वागत शहनाई बजाकर अभिनंदन किया जा रहा था बहुत ही सुंदर नजारा था बाबा बलकेश्वर नाथ की झांकी मनोहर लग रही थी, ऐसा लग रहा था मानो कि भगवान शिव साक्षात शिव बारात में साथ चल रहे हैं। कल 12 मार्च को प्रातः 7: बजे खप्पर व भंडारे का प्रसाद वितरण होगा ‌। दोपहर 2 बजे से महिला संगीत का भी कार्यक्रम की व्यवस्था फिर मैं ग्रुप से की गई है।उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था अचिंत पंडया अनुभव पंड्या , कंपित पंड्या , क्षेत्र के पार्षद विमल गुप्ता अमित ग्वाला हरिओम अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल, समाजसेवी द्वारकानाथ गुंबर, भोलेनाथ अग्रवाल नितेश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त,अजय गुप्ता नितिन कोहली, अतुल अग्रवाल, मोहित गुंबर, सुमित दाऊजी ,गौरव ,जितेंद्र, सुनील भाटिया, धर्मेंद्र मित्तल, सचिन वर्मा ,एवं बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर भक्त मंडल के सभी सदस्य बाबा भोलेनाथ की बारात में मुख्य रूप से शामिल हुए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks