48 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन पर CM ममता, बाएं पैर के टखने में आई गंभीर चोट

48 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन पर CM ममता, बाएं पैर के टखने में आई गंभीर चोट

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं सीएम ममता बनर्जी का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज जारी है. कल देर रात उनकी एक्सरे और ECG जांच की रिपोर्ट आ गई. नम आंखों के साथ ममता के समर्थक उनकी सेहत से जुड़ी अच्छी खबर के इंतजार में रात भर अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहे. आखिरकार इनकी दुआ रंग लाई और डॉक्टरों ने एक्स-रे और ईसीजी जांच के बाद बताया कि ममता के पैर की हड्डी नहीं टूटी है, लेकिन उनके पैर में सॉफ्ट टीश्यू डैमेज है.

पैर में चोट लगने के बाद ममता ने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी. डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी जांच की, ममता की ईसीजी जांच रिपोर्ट नॉर्मल है. रात में ही ममता बनर्जी का सीटी स्कैन किया गया है और टेम्परेरी प्लास्टर भी किया गया है. अगले 48 घंटे ममता बनर्जी डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी.

इस बीच टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री की तस्वीर ट्वीट की. उन्होंने कहा, बीजेपी 2 मई को बंगाल के लोगों की ताकत देखेगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks