हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

एटा। प्रख्यात पर्यावरणविद डा.अनुभा पुंढीर को विश्व महिला दिवस के अवसर पर देहरादून में उनके विलक्षण व्यक्तित्व, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण आदि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों उत्कृष्ठ कार्यों,उपलब्धियों हेतु हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व डा.पुंढीर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु लोकनायक जय प्रकाश नारायण अवार्ड, डा.गुरु दास अग्रवाल स्मृति सम्मान जैसे अनेकों प्रतिष्ठित सम्मान/पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।
डा.अनुभा पुंढीर को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चर्चित पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत, प्रख्यात नदी-जल विशेषज्ञ एवं राजीव गांधी वाटर शेड मिशन के पूर्व सलाहकार श्री कृष्ण गोपाल व्यास, वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा रिवर मैन की उपाधि से सम्मानित छोटी नदियां बचाओ अभियान के प्रमुख श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष, शिक्षाविद व हरियाणा में तालाब उद्धार योजना के जनक डा. जगदीश चौधरी, प्रमुख सर्वोदयी नेता श्री अरविंद कुशवाहा, बिहार में नदी पुनरुद्धार के पुनीत कार्यों को समर्पित वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मालवीय, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक श्री संजीव यादव, नव प्रभात जन सेवा संस्थान की प्रमुख श्रीमती सुमन द्विवेदी, महासचिव श्री राजकुमार दुबे आदि अनेकों पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उनको बधाई देते हुए कहा है कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks