उद्धव सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ग्रामीण इलाकों में सरकारी बस से यात्रा बिल्कुल फ्री

उद्धव सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ग्रामीण इलाकों में सरकारी बस से यात्रा बिल्कुल फ्री

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बजट में ऐलान कर दिया है कि अब ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से सरकारी बस में किराया नहीं लिया जाएगा. उद्धव सरकार के इस फैसले से खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को बड़ी राहत मिली है.

उद्धव सरकार के इस फैसले का फायदा महाराष्ट्र के हजारों गांवों में रहने वाली लाखों महिलाओं को मिलेगा. आर्थिक रूप से कमजोर घरेलू महिलाएं जिनके लिए महंगाई के इस दौर में घर चलाना भी बहुत मुश्किल है, उनका किराया माफ करके उद्धव सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2020 के विधानसभा चुनावों से पहले डीटीसी बस में महिलाओं के लिए सफर फ्री कर दिया था. इसका फायदा उन्हें चुनावों में भी मिला और आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार दिल्ली के चुनावों में बड़ी जीत हासिल की.

महिला दिवस के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा दिया है. महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने या फिर ट्रांसफर करने पर 1 फीसदी स्टांप शुल्क कम लिया जाएगा. सरकार का ये फैसला महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने के चलन को और बढ़ावा देगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks