मुख्यमंत्री ने 6000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का श्री गणेश

मुख्यमंत्री ने 6000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का श्री गणेश

झांसी रानी, झांसी की कर्मभूमि से मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं का पिटारा खोलकर बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का संकल्प लिया तो वहीं किसान आंदोलन पर सियासत करने वालों को भी आड़े हाथ लिया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 1700 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

झांसी के जीआईसी मैदान से सभा को संबोधित करते हुए योगी ने बुन्देलखण्ड की बदहाली के लिए पूर्व की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा अगर उन सरकारों ने ध्यान दिया होता तो आज यह क्षेत्र धरती का स्वर्ग होता लेकिन हमने इस क्षेत्र को इतनी योजनाएं दिन हैं कि अब बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग बनकर रहेगा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर, हर घर जल योजना, ललितपर में बिजली संयंत्र आदि योजनाएं बुंदेलखंड की सूरत बदल देंगीं उन्होंने कहा किसान आंदोलन वह लोग चला रहे जिन्हें खेती की एबीसीडी तक नहीं आती जिन्हें देश की खुशहाली, समृद्धि व सुरक्षा अच्छी नहीं लगती वह मोदी का विरोध कर रहे हैं कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जब वैश्विक स्तर पर देश की तारीफ होती है तो विदेशी जूठन खाने वालों के पेट मे दर्द होता है। उन्हें इलाज की जरूरत है। संबोधन के पूर्व उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये

जीआईसी भवन का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री ने जीआइसी के 100 वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसका प्रस्ताव भिजवाएं हम भवन का पुनरूद्धार कराएंगे साथ ही अन्य पुराने विद्यालयों की भी दशा सुधारेंगे जिससे आने वाली पीढ़ी याद रखे इस मौके पर मंच पर विधानपरिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद अनुराग शर्मा व भानु वर्मा, चारों विधायक, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमना कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks