रामकोला प्राथमिक विद्यालय मे टी.एल.एम मेले का किया गया आयोजन-रिपोर्ट,मु.रफीक अली

रामकोला प्राथमिक विद्यालय मे टी.एल.एम मेले का किया गया आयोजन


कुशीनगर तमकुहीराज/विकास खंड तमकुहीराज के न्याय पंचायत महुअवा देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामकोला करमैनी के परिसर में टी.एल .एम.मेला का आयोजन किया गया। मेले के मुख्य अतिथि अजय तिवारी खण्ड शिक्षा अधिकारी तमकुही
और विशिष्टअथिति विवेकानंद मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी ने फीता काट कर मेले का उद्धघाटन किया। उसके बाद सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। न्याय पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया ।
.एल.एम. का निरीक्षण अजय तिवारी एव विवेकानंद मिश्रा ने किया कार्यक्रम संयोजक समूह के सन्तोष मणि एवं शिक्षक शशिकांत पांडे विशेष आभार कर्ता नारायण प्रसाद ,प्रदीप शुक्ला सत्यपाल विश्वकर्मा हरिकेश प्रसाद पूजा रमेश गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता रमाकान्त चौबे सत्येन्द्र कुमार सिंह कृष्ण कुमार तिवारी विन्देश्वरी वर्मा द्वारा किया गया ।आज के टी.एल.एम मेला में प्राथमिक विद्यालय रामकोला करमैनी मोगलपुरा जवार पटहेरवा लोहलनगड़ी गगलवा सपही बुजुर्ग पकड़ी गोसाई सिंदूरिया बुजुर्ग एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामकोला द्वारा बनाए गए t.l.m. आकर्षक बच्चों के लिए उपयोगी एवं गुणवत्ता शिक्षण में सहयोगी रहेगें। अखिलेश कुमार सहादत हुसैन , सरवरी खातून एव ग्राम प्रधान सक्रियता के साथ सहभागिता रही। सभी लोगों ने इस प्रतियोगिता को सराहा और इसकी महत्व एवं आवश्यकता को स्वीकार किया। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षकों को नए-नए t.l.m. बनाने के लिए प्रेरित करेगी ।आज के इस दौर में इसकी आवश्यकता भी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks