*जब पुरी दुनिया ठप है तब भारत का एक जनपद दौड़ रहा है*
कोरोना वायरस की महामारी के इस दौर में दुनिया अपने सिस्टम से भी जीत नही पा रही है तो वही पुरी दुनिया की अर्थव्यवस्था धराशायी हो चुकी है तब भारत के उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले एटा ने यह साबित किया है कि हम मानव है ओर सभ्यता के हर दौर से लड़ कर आगे आये है तब फ़िर हम इस दौर को कैसे नही हरा सकते हैं,
*हर तरफ़ सिर्फ़ डर हो तो…..*
तब इन्सान को सिर्फ़ अपने हौसले से आगे कुछ नहीं दिखाई देता है,एसे ही बड़े कामो को अन्जाम के लिये एटा जनपद के जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने अपने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ उन अभागे लोगो को अपना सहारा देना शुरू कर दिया जिन्हे कई जनपदो के जिलाधिकारीयो ने अपने चमचे से भी छुना मुनासिब नही समझा है=
*टीम वर्क सन्सार को झुका देती है*
जिलाधिकारी एटा ने सदर SDM अबुल कलाम व तहसीलदार दुर्गेश यादव व नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह के साथ सदर तह्सील के लेखपालो के साथ मिल कर उन मासुमो को मुकम्मल जहा दिलाने का ठाँन लिया ओर आज कइ दिनो के यह दृश्य हमने अपने केमरे मे कैद करके आपके सामने रखे है कि अभी कुछ भी मरा नही है,जज्बा आज भी तुफ़ान भरता है,
*उत्तर प्रदेश के कई जिलो के कलेक्टरो के लिये सबक है..सीख लेना बुरा नही*
जिला प्रशासन कई मायनो मे शायद पिछे रह गया हो लेकिन उत्तर प्रदेश के आस पास के प्रदेशो के प्रवासियों को उनके जिले तक पहुचाने मे पिछे नही है,हर रोज जिला प्रशासन करीब करीब 10से 12 रोडवेज बसो से 600 यात्रियो को पहुचाने का कार्य प्रत्येक दिन SDM अबुल कलाम के साथ तहसीलदार दुर्गेश यादव ,नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह,नेम सिंह राजपुत,
,राजकपुर,श्यामबाबु,राजकुमार, राजबहादुर सिंह लेखपालो की टीम दिन रात एक करके इस माहमारी के दौर मे पराये लोगो को भी अपनेपन का अह्सास दिला रहे हैं उनको अपनो से मिला रहे हैं,
*कुछ यह भी बोलते हैं…….*
जब हमने कइ प्रवासियों से पुछा कि क्या रास्ते में कही भी.. किसी व्यक्ति ने आपको घर पहुचाने के लिये नही बोला,तो एक व्यक्ति का कहना था कि सहाब पहुचाने की छोडिये रास्ते मे मिलने वाले कुछ जनपद के अधिकारियो ने तो हमको जिले से दौड़ा दिया था,लेकिन सहाब एटा जिले मे आने के बाद हमको अब लगता है कि अब हम अपने घर पहुच जायेगे,वरना सहाब हम तो उम्मीद ही छोड चुके थे,बस चले जा रहे थे…क्युकि कोई भी अपने जिले मे हमको रुकने नही दे रहा था=
*दिल्ली का आंनदबिहार हो रहा है एटा का जनेश्वर मिश्र ग्राउन्ड*
कहते हैं कि कुछ निर्माण इन्सान के भाग्य विधाता बन जाते हैं,लेकिन किसी को यह सपने मे भी इल्म नही था कि एक छोटा सा ग्राउन्ड कई प्रदेशो की जनता की आस बन जायेगा,जनेश्वर मिश्र का यह ग्राउन्ड सिर्फ़ कुछ कार्यक्रमो के लिये बना था,लेकिन देखते-ही देखते यह ग्राउन्ड आज दिल्ली के अन्तरराज्यीय बस अड्डे जैसा प्रतित होता है,
*देर रात तक काम करते हैं यह अधिकारी, कर्मचारी*
*जब हमने तह्सीलदार एटा दुर्गेश यादव से जानना चाहा तो बताया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश है कि अधिक से अधिक प्रवासियों को गन्त्व तक पहुचाया जाये, इसी के तहत सदर SDM अबुल कलाम के द्वारा एक-एक रुट बना कर ज्यादा से ज्यादा प्रवासियों को उनके जिले के आस पास छोड़ा जा रहा है,इस कार्य मे मेरे साथ नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह लेखपाल संघ के अध्यक्ष नेम सिंह,राजकपुर,श्यामबाबु, हेम सिंह वर्मा आदि के साथ इस समय वो सभी चालक,परिचालक धञबाद के पात्र है जो इस विकट परिस्थिति मे भी हमारे हौसलो के साथ खड़े है,*
*हम भी Conference टीम के माध्यम से धञवाद देते हैं कि आप सभी स्वस्थ रहे,सुरक्षित रहे=*
*कोरोना वायरस से बचाव के लिये शासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशो का पालन करें*