पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही का होटल में फांसी पर लटका मिला शव

-पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही का होटल में फांसी पर लटका मिला शव।

-अलीगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात लोकेंद्र नाम के सिपाही का थाना गांधी पार्क इलाके के दुबे पढ़ाओ स्थित होटल रॉयल क्लासिक के रूम नंबर 107 में शव फांसी के फंदे से लटका मिलने पर पुलिस महकमे और होटल के अंदर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिपाही की उम्र करीब 25 वर्ष है। जो कि आगरा का निवासी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस समेत एसपी सिटी कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी द्वितीय राघवेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सिपाही के शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। होटल स्वामी प्रशांत के बताये अनुसार सिपाही पिछले कई दिनों से होटल में रुका हुआ था। जिसका आज शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि सिपाही के बैग में चाकू व अन्य सामान मिले हैं। पुलिस के सभी अधिकारी होटल के रूम नम्बर 107 के अंदर जांच पड़ताल के बाद बाहर निकले और एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks