कांग्रेस पार्टी ने भारत निर्माण में जो योगदान दिया है,प्रधान

इटावा आज दिनांक 8 मार्च 2021 को 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान पंचायत विकासखंड बसरेहर के बरालोकपुर गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहां कि कांग्रेस पार्टी ने भारत निर्माण में जो योगदान दिया है वर्तमान की भाजपा सरकार उसको मिटाने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार संस्थाओं का निजीकरण कर देश को बेचने का काम कर रही है आज देश का अन्नदाता सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है उनके ऊपर पानी की बौछार कर उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है युवा सरकार से रोजगार मांगते हैं तो उन्हें पकोड़े तलने के लिए कहा जाता है आगामी पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहां किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जो काले कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह काले कानून वापस लिए जाएंगे बैठक में शहर अध्यक्ष पल्लभ दुबे दआशुतोष दीक्षित अरुण यादव राशिद खान आरबी सिंह पाल सरवर अली संजीव कठेरिया आसिफ जादरान सचिन संखवार मेहरबान सिंह यादव पदम दुबे संजीव उर्फ लालू अजीत यादव मुन्ना दुबे अनंतराम संखवास संजीव कठेरिया विकी राम कठेरिया कृष्ण गोपाल बृजमोहन बाथम आदि लोगों ने संबोधित किया तथा सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks