
Big Breaking news माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा आज दिनांक 8 मार्च 2021 को निर्णय पारित करते हुए लिटिगेंट्स को दावे, अपील, परिवाद व अन्य प्रोसिडिंग्स में दिनांक 15 मार्च 2020 से लेकर दिनांक 14 मार्च 2021 तक का लिमिटेशन का लाभ दिया गया है, उक्त 1 साल का समय लिमिटेशन में काउंट नहीं होगा, जिनके प्रकरण उक्त अवधि के दौरान लिमिटेशन के बाहर हो चुके हैं वे लिटिगेंट्स इस निर्णय का लाभ लेते हुए प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय के द्वारा लिमिटेशन में 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है जो कि 15 मार्च 2021 से प्रभावशील होगा